रांची में सड़क सुरक्षा की जागरूकता के लिए वॉकथॉन का आयोजन, दिलायी गयी शपथ

Ranchi: सड़क हादसों चिंतीत राज्य सरकार ने यातायात नियमों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने नई पहल शुरू...

रांची
सड़क सुरक्षा

Ranchi: सड़क हादसों चिंतीत राज्य सरकार ने यातायात नियमों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने नई पहल शुरू की है. इसके तथत लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को वॉकथॉन का आयोजन किया गया. वॉकथॉन शुरू होने के पहले लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गयी. इस दौरान परिवहन सचिव राजीव रंजन ने लोगों को ट्रैफिक के लिए सिविक सेंस पालन करने का आग्रह किया, ताकि दुर्घटनाओं से बचा सजा सके. दुर्घटना में हर साल राज्य में हजारों लोगों की असमय मौत हो जाती है.

रांची
सड़क सुरक्षा

मोरहाबादी के बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक आयी वॉकथॉन

शुक्रवार को राजधानी रांची में सड़क सुरक्षा वॉकथॉन का आयोजन किया गया. रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाली गई इस वॉकथॉन में सैकड़ों की संख्या में युवा, छात्रों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. वॉकथॉन की शुरुआत से पहले सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई. इसके बाद हरी झंडी दिखाकर पैदल मार्च को रवाना किया गया. पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेशों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया.

ALSO READ: 35 साल बाद भी हर शादी की शान है शारदा सिन्हा का ये भोजपुरी गीत, इसके बिना अधूरा माना जाता है विवाह समारोह

व्यापक जागरुकता अभियान चलाया जाएगाः परिवहन सचिव

झारखंड के परिवहन सचिव राजीव रंजन ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे झारखंड में सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरुकता अभियान शुरू किया गया है. उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल सड़क दुर्घटनाओं को कम करना ही नहीं, बल्कि लोगों में सिविक सेंस विकसित करना, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाना और सड़क पर चलने वाले प्रत्येक व्यक्ति के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना भी है. झारखंड में बेहतर ट्रैफिक सेंस विकसित करना समय की जरूरत है. रांची से इस अभियान की शुरुआत इसलिए की गई है, ताकि इसका सकारात्मक संदेश पूरे झारखंड में पहुंचे और लोग यातायात नियमों का स्वेच्छा से पालन करें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *