उत्पाद विभाग की समीक्षा: CM हेमंत सोरेन का आदेश, उत्पाद सिपाही नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द करें पूरा, अवैध शराब के कारोबार पर कसें नकेल

Ranchi: राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा करने और सरकारी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरी तरह...

Ranchi: राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा करने और सरकारी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूरी तरह से एक्शन मोड में हैं. शुक्रवार को उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कई अहम निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि विभाग में खाली पड़े पदों को भरने का काम युद्ध स्तर पर किया जाए. सीएम ने कहा कि उत्पाद सिपाही की नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए. इसके साथ ही विभाग के तहत सहायक अवर निरीक्षक और अन्य सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी की जाए.

राजस्व बढ़ाने और अवैध शराब कारोबार पर लगाम का निर्देश

• जेएसबीसीएल का विस्तार: झारखंड राज्य बीवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड का दायरा बढ़ाने के लिए रणनीति बनाने को कहा.
• तकनीक से बढ़ेगा राजस्व: नई तकनीकों और पारदर्शी माध्यमों का उपयोग कर राजस्व बढ़ाने का ठोस प्लान प्रस्तुत करने का निर्देश दिया.
• अवैध कारोबार पर नकेल: अवैध रूप से चल रहे मदिरा-शराब निर्माण एवं बिक्री के ठिकानों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने और अंकुश लगाने का निर्देश दिया.
• नीतिगत सुधार: विभाग को समय की जरूरत के हिसाब से सभी आवश्यक नीतियां तैयार करने के निर्देश दिए गए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *