तेनुघाट डैम से छोड़ा गया करीब 10 हजार क्यूसेक पानी, दामोदर नदी किनारे रहने वालों के लिए अलर्ट

Bokaro: लगातार बारिश के कारण तेनुघाट डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए डैम के...

Bokaro: लगातार बारिश के कारण तेनुघाट डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए डैम के तीन रेडियल गेट और एक अंडर स्लूइस गेट खोल दिए गए हैं. इसके जरिए करीब 9,970 क्यूसेक (282.32 घन मीटर प्रति सेकेंड) पानी दामोदर नदी में छोड़ा जा रहा है.

खतरे के स्तर के करीब पहुंचा जलस्तर

बांध प्रमंडल के अनुसार, डैम का वर्तमान जलस्तर 850.05 फीट पहुंच गया है. डैम की अधिकतम जलधारण सीमा 852 फीट है, जिसे खतरे का स्तर माना जाता है. लगातार बारिश के कारण जलस्तर में और बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है. अधिकारियों ने बताया कि डैम की जीवित जल संचयन क्षमता 42,013 हेक्टेयर मीटर है, जबकि अभी इसमें 25,807 हेक्टेयर मीटर पानी मौजूद है. वहीं इसकी कुल स्टोरेज क्षमता 44,526 हेक्टेयर मीटर है.

Read Also: लोहरदगा: 17 पार्षदों के स्थगन अनुरोध के बावजूद हुई नगर परिषद बोर्ड की बैठक

नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए प्रशासन की चेतावनी

प्रशासन ने दामोदर नदी के किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. लोगों से कहा गया है कि वे नदी के पास जाने से बचें, बच्चों और मवेशियों को भी नदी से दूर रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *