बोकारो: रसेल वाइपर सांप के डसने से 6 वर्षीय संतोष की हालत गंभीर, परिवार ने लगाई मदद की गुहार

Bokaro: रसेल वाइपर सांप के डसने से 6 वर्षीय संतोष तुरी की हालत गंभीर बनी हुई है. पिता राजेंद्र तुरी दिहाड़ी मजदूर...

Bokaro
दिहाड़ी मजदूर का बेटा मौत से जूझ रहा, इलाज के लिए परिवार ने लगाई गुहार

Bokaro: रसेल वाइपर सांप के डसने से 6 वर्षीय संतोष तुरी की हालत गंभीर बनी हुई है. पिता राजेंद्र तुरी दिहाड़ी मजदूर हैं और बेटे के इलाज में अब तक करीब 4 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं. परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और अब लोगों से मदद की अपील कर रहा है.

रसेल वाइपर के डसने के बाद कई अस्पतालों में चला इलाज

घटना शनिवार की है, जब संतोष तुरी को रसेल वाइपर सांप ने डस लिया. पहले उसे बीजीएच ले जाया गया, जहां से वेलमार्क अस्पताल रेफर किया गया. वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे गोमोह के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. वर्तमान में वहीं उसका इलाज चल रहा है और बच्चे की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार बताया जा रहा है.

इलाज में खर्च हुए लाखों, परिवार पर बढ़ा आर्थिक बोझ

बालीडीह थाना क्षेत्र के चैनपुर पंचायत स्थित झोपरो निवासी राजेंद्र तुरी दिहाड़ी मजदूर हैं. तीन बच्चों में संतोष उनका इकलौता बेटा है. इलाज में लाखों रुपये खर्च होने के कारण परिवार कर्ज के बोझ तले दब गया है. आगे के इलाज के लिए भी बड़ी राशि की जरूरत है.

लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील

बच्चे के माता-पिता राजेंद्र तुरी और कौशल्या देवी ने समाजसेवियों एवं आम लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील की है, ताकि उनके बेटे का इलाज जारी रह सके.

सहयोग के लिए बैंक विवरण:

खाताधारक: कौशल्या देवी
बैंक: केनरा बैंक, राधानगर शाखा
खाता संख्या: 4614108002527
IFSC Code: CNRB0004614

ALSO READ: तिलैया डैम घूमने आए युवक की कार चोरी, पीड़ित ने थाने में लगाई गुहार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *