कोडरमा: मरकच्चो में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Koderma: कोडरमा-मधुपुर रेलखंड पर मरकच्चो थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई....

Koderma
मरकच्चो में दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Koderma: कोडरमा-मधुपुर रेलखंड पर मरकच्चो थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान मरकच्चो पश्चिम मुहल्ला निवासी बबलू गोस्वामी, पिता सुभाष गोस्वामी के रूप में हुई है. घटना मरकच्चो थाना क्षेत्र के नावाडीह रेलवे स्टेशन से करीब 100 मीटर पहले पोल संख्या 32/27-32/29 के पास स्थित रेलवे पुल के नीचे हुई. आशंका जताई जा रही है कि युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

मवेशी चरा रही महिलाओं ने देखा शव

जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक के किनारे मवेशी चरा रही कुछ महिलाओं ने शव देखा और शोर मचाया. इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए.

दो दिन पहले बेंगलुरु के लिए निकला था युवक

परिजनों के अनुसार, बबलू गोस्वामी दो दिन पहले बेंगलुरु जाने के लिए घर से निकला था. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.सूचना मिलने पर मरकच्चो थाना प्रभारी बमबम कुमार और एसआई नफीस अहमद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले की जांच जारी है.

READ ALSO : रांची: राहे, सोनाहातू, बुंडू और तमाड़ के लिगल-एड-क्लिनिकों का औचक निरीक्षण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *