Ranchi: सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के कोंचो निवासी झारखंड आंदोलनकारी एवं आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार महतो का शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 को निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही सिल्ली विधानसभा क्षेत्र सहित आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई. पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भूमिका
कृष्ण कुमार महतो झारखंड आंदोलन से जुड़े रहे और क्षेत्र में सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही. उनके निधन को आजसू पार्टी और झारखंड आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है. शुक्रवार को स्वर्णरेखा नदी स्थित कोंचो घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, पार्टी कार्यकर्ता और उनके शुभचिंतक शामिल हुए. आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने कृष्ण कुमार महतो के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया.
AlsoRead:तांत्रिक बोला- होगी ‘धन वर्षा’, नहीं हुआ चमत्कार… गुस्साए युवकों ने उतार दिया मौत के घाट
