Jamtara: जिले में अवैध खनन एवं बालू के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए खनन विभाग लगातार अभियान चला रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को जिला खनन निरीक्षक अखिलेश कुमार के नेतृत्व में जामताड़ा शहर के इंदिरा चौक पर छापेमारी की गई. अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया. जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक परिवहन से संबंधित आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका. इसके बाद खनन विभाग की टीम ने नियमानुसार ट्रैक्टर को जब्त कर जामताड़ा थाना के सुपुर्द कर दिया. जिला खनन निरीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि जिले में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि बिना वैध अनुमति या परिवहन चालान के खनिज का परिवहन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने वैध दस्तावेजों के साथ ही खनिज परिवहन करने की अपील की.
यह भी पढ़ें: झारखंड सरकार ने लॉन्च किया ‘विधि पोर्टल 2.0’, अब सरकारी मुकदमों की होगी रियल-टाइम मॉनिटरिंग
