Pakur: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू (Aditya Sahu) के आह्वान पर पाकुड़ में विरोध-प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया. JPSC, JSSC, CGL और उत्पाद भर्ती परीक्षा मामले को लेकर शहर के भगत सिंह चौक के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया.
भाजपा ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति देशहित के बजाय भ्रम और अस्थिरता पैदा करने वाली है. कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा देश में अराजकता फैलाने वाले किसी भी प्रयास का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी. पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए.
ALSO READ: पलामू: बाइक सवार तीन युवकों को हाइवा ने मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
