Ranchi.. सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में चोर ने एक बंद घर को अपना निशाना बनाया है. यह घटना सुखदेव नगर के जमुना नगर रोड संख्या-3 की है, जहां एटीएस में तैनात जवान कमलेश कुमार के घर से चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात और नकदी की चोरी की है. जानकारी के अनुसार एटीएस जवान कमलेश कुमार अपने पूरे परिवार के साथ अयोध्या घूमने गए हुए हैं. जिसके बाद चोरों ने घर को निशाना बनाया. घटना का खुलासा शनिवार सुबह तब हुआ जब आस-पड़ोस के लोगों ने कमलेश कुमार के घर का मुख्य दरवाजा और ताला टूटा हुआ देखा. जिसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए. इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सुखदेव नगर पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके.
एटीएस जवान के बंद घर में चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर चोर फरार
Ranchi.. सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में चोर ने एक बंद घर को अपना निशाना बनाया है. यह घटना सुखदेव नगर के जमुना...
सम्बंधित ख़बरें
