Saurav Singh
Ranchi : टीपीसी TPC और जेजेएमपी JJMP उग्रवादी संगठन को लेकर एक ह्यूमन इंटीजिलेंस रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों उग्रवादी संगठन के चार उग्रवादियों का दस्ता अभी भी सक्रिय है. पलामू और लातेहार जिले के सीमावर्ती व जंगली इलाकों में कई इनामी मुख्य उग्रवादी दस्तों की आवाजाही दर्ज की गई है. सबसे खास बात यह है कि इन चारों दस्ते में अब सिर्फ नौ की संख्या में उग्रवादी बचे है.
रिपोर्ट के अनुसार उग्रवादी संगठनों और उनकी लोकेशन की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है:
जेजेएमपी JMP दस्ता – पांकी (पलामू)
– इस दस्ते में उग्रवादी रविकांत, छोटू और संकर शामिल है.
– खुफिया इनपुट जेजेएमपी JJMP का यह दस्ता पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के झांवरदह गांव के आसपास के जंगली क्षेत्रों में सक्रिय और भ्रमणशील है.
जेजेएमपी JJMP दस्ता – लेस्लीगंज (पलामू)
– इस दस्ते में उग्रवादी करमवीर और काका उर्फ मिथिलेश शामिल है.
– यह दस्ता पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के शिवरी गांव के समीपवर्ती जंगल क्षेत्रों में देखा गया है.
टीपीसी TPC दस्ता – बालूमाथ (लातेहार)
– उग्रवादी रौशन, गोपाल और नथुनी इस दस्ते में शामिल है.
– टीपीसी TPC का यह गिरोह लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के बलबल गांव के आसपास के जंगलों में सक्रिय है.
टीपीसी TPC दस्ता – पांकी (पलामू)
– इस दस्ते में उग्रवादी प्रभात ठाकुर और शशिकांत शामिल है.
– टीपीसी TPC से जुड़ा यह दस्ता पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के बनखेता गांव के पास के जंगलों में भ्रमणशील पाया गया है.
ALSO READ : एटीएस जवान के बंद घर में चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी लेकर चोर फरार
