NewsWave Desk : कॉकरोच जनता पार्टी CJP का आंदोलन जारी है. पार्टी की प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है. वहीं, शनिवार दोपहर तीन बजे सीजेपी CJP कार्यकर्ताओं और केंद्र सरकार की अहम और तीसरे दौरे की बैठक प्रस्तावित है. जिसमें धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा समेत अन्य पांच मुद्दों पर चर्चा की जायेगी. हालांकि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि सरकार छात्रों से बात करने के लिये हमेशा तैयार है. सीजेपी CJP की पांच मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है. हालांकि उन्होंनें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का जिक्र अपने बयान में नहीं किया.
इस्तीफे पर कोई ठोस पहल नहीं
वहीं, सीजेपी CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका ने कहा कि केंद्र सरकार का मुआवजे और कानूनी मामलों पर सकारात्मक रुख जरूर देखने को मिला है, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अब तक कोई ठोस फैसला नहीं हुआ. रंका ने कहा कि अगर सरकार इस मांग पर स्पष्ट जवाब नहीं देती है तो ऐसी बैठकों का कोई मतलब नहीं रह जाता और पार्टी आगे की रणनीति पर काम करेगी. पार्टी ने साफ किया है कि उसकी प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा है.
मुआवजे और कानूनी मामलों में लिखित सहमति की उम्मी
आशुतोष रंका ने कहा कि सरकार के साथ हुई बैठक में मुआवजे और कानूनी मामलों को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली. इन मुद्दों पर सहमति बनी है और उन्हें उम्मीद है कि शनिवार को सरकार की ओर से इस संबंध में लिखित सहमति भी मिल जाएगी. उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर बातचीत आगे बढ़ी है, लेकिन आंदोलन की मुख्य मांग अब भी अधूरी है.
