मेट्रो स्टेशन बंद होने पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा – बस पेपरलीक बंद नहीं कर पायी सरकार

NewsWave Desk : दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी CJP और केंद्र सरकार के बीच शनिवार को वार्ता होने वाली है. इसके पहले...

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

NewsWave Desk : दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी CJP और केंद्र सरकार के बीच शनिवार को वार्ता होने वाली है. इसके पहले दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. इस फैसले पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि सरकार छात्रों के आंदोलन को रोकने के लिए मेट्रो स्टेशन बंद कर सकती है, सड़कों पर पाबंदियां लगा सकती है, इंटरनेट सेवाएं बाधित कर सकती है और आम लोगों की आवाजाही मुश्किल बना सकती है. लेकिन बार-बार हो रहे पेपर लीक को रोकने में सरकार पूरी तरह विफल है. राहुल गांधी ने कहा कि अपने अधिकारों की मांग कर रहे छात्रों के साथ सरकार का रवैया बेहद कठोर और असंवेदनशील है. एक्स में उन्होंने लिखा कि मेट्रो बंद करो. रास्ते बंद करो. दुकानें बंद करो. इंटरनेट बंद करो. खाना बंद करो. बस एक चीज बंद नहीं कर पाए, मोदी जी – पेपर लीक.

शनिवार सुबह DMRC ने किया आदेश जारी

शनिवार सुबह दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन DMRC ने इस संबंध में आदेश जारी किया. जिसमें राजधानी के 18 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने की घोषणा की. डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षा कारणों से यह फैसला लिया गया है. हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी.

इन मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया

जिन मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है उनमें लोक कल्याण मार्ग, नई दिल्ली, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान शामिल हैं. झंडेवालान स्टेशन को बाद में इस सूची में जोड़ा गया.

 

ALSO READ CJP और केंद्र सरकार की वार्ता से पहले दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *