टाइफाइड से पीड़ित हुए अभिजीत दीपके, वीडियो जारी कर कहा- आंदोलन जारी रखें, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक लड़ाई जारी

Newswave Desk: जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच छात्र नेता अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ गई है. शनिवार को उन्होंने सोशल...

अभिजीत दीपके
अभिजीत दीपके

Newswave Desk: जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच छात्र नेता अभिजीत दीपके की तबीयत बिगड़ गई है. शनिवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी कर बताया कि उन्हें टाइफाइड हो गया है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद आंदोलन का उद्देश्य नहीं बदला है और प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहना चाहिए. अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन में शामिल सभी समर्थकों का आभार जताते हुए आंदोलन को और मजबूत बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि यदि सभी लोग इसी तरह शांतिपूर्वक अपनी आवाज़ उठाते रहे, तो शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ेगा. उन्होंने लोगों से जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की भी अपील की.

AlsoRead:रांची: डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद पर गिरी गाज, SSP ने किया लाइन हाजिर, अभिनंदन कुमार बने नए SHO

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *