Jamtara: नाला थाना क्षेत्र में 38 वर्षीय इच्छा राय (पिता– सतू राय) की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलने पर नाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के परिजनों का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर मृतक पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में थे. हालांकि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है. समाचार लिखे जाने तक इस मामले में नाला थाना में परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था. वहीं शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया जारी थी. नाला थाना प्रभारी विकाश कुमार यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मामले से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा.
AlsoRead:CRISIL ने ESL स्टील की रेटिंग रखी बरकरार, वेदांता समूह की विकास रणनीति को मिला समर्थन
