Hazaribagh: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हजारीबाग जिले में संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए अरुण कुमार सिन्हा (रॉकी) को सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है. उनके मनोनयन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में उत्साह का माहौल है. पार्टी नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है.
समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देती है कांग्रेस- राजीव रंजन प्रसाद
नियुक्ति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं हजारीबाग जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने अरुण कुमार सिन्हा को बधाई दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा समर्पित, निष्ठावान और जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपती रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि अरुण कुमार सिन्हा अपने अनुभव और कार्यशैली के बल पर सहकारिता प्रकोष्ठ को जिले में और अधिक सक्रिय बनाएंगे तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प
नई जिम्मेदारी मिलने पर अरुण कुमार सिन्हा (रॉकी) ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और जिला संगठन का आभार जताया. उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि जिले के कार्यकर्ताओं को एकजुट कर सहकारिता से जुड़े जनहित के मुद्दों को उठाना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी.
कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
इस अवसर पर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता मनोज नारायण भगत, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद, अमित सिन्हा, अशोक देव, साजिद अली समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया.
ALSO READ: रांचीः छात्रों की चिंता है तो राज्य सरकार से समर्थन वापस ले कांग्रेस, सिर्फ राजनीति न करे- रघुवर दास
