रांची से अपहृत युवक को कुजू में पुलिस ने सकुशल छुड़ाया, पांच आरोपी गिरफ्तार

Ranchi : अरगोड़ा थाना क्षेत्र निवासी राजू साव का शनिवार को कथित रूप से पुराने विवाद के कारण अपहरण कर लिया गया....

Ranchi

Ranchi : अरगोड़ा थाना क्षेत्र निवासी राजू साव का शनिवार को कथित रूप से पुराने विवाद के कारण अपहरण कर लिया गया. अपहरणकर्ता बोलेरो वैन (संख्या जेएच 02बीएच/0714) से उन्हें रामगढ़ जिले के घाटो ओपी क्षेत्र की ओर ले जा रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही अरगोड़ा थाना और सदर थाना (रांची) की पुलिस ने तत्काल वाहन का पीछा शुरू किया. इस दौरान रांची पुलिस ने कुजू पुलिस को भी मामले की जानकारी दी. सूचना मिलते ही कुजू पुलिस ने नया मोड़ फोरलेन पर घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी. कुछ ही देर बाद संदिग्ध बोलेरो वैन वहां पहुंची, जिसके बाद कुजू पुलिस ने रांची पुलिस के सहयोग से वाहन को रोक लिया.

वाहन समेत पांच आरोपित हिरासत में

पुलिस ने अपहृत युवक राजू साव को सकुशल मुक्त करा लिया तथा वाहन समेत पांच आरोपितों को हिरासत में ले लिया अपहरण में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को कुजू में जब्त कर रखा गया है, जबकि हिरासत में लिए गए सभी पांचों आरोपितों को आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए रांची पुलिस अपने साथ ले गई. फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की पहचान और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा नहीं किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, इसलिए फिलहाल विस्तृत जानकारी साझा नहीं की जा रही है.

ALSO READ: RTE के तहत निजी स्कूलों की 25% सीटों पर दूसरे चरण का ऑनलाइन नामांकन 27 जुलाई से, 2 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *