Bandgaon: कराइकेला स्थित हरि मंदिर, साहू टोला परिसर में प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा के अवसर पर कराइकेला पंचायत की मुखिया गीता बानरा ने भगवान जगन्नाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की. पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं के बीच मिठाई का वितरण किया और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की.
धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भागीदारी का किया आह्वान
मुखिया गीता बानरा ने कहा कि प्रभु जगन्नाथ की पूजा से घर-परिवार और पूरे क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास होता है. उन्होंने कहा कि हम सभी को धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, जिससे समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बना रहे. इस अवसर पर समाजसेवी बाबूराम बानरा, कांग्रेस नेता महेश प्रसाद साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित थे.
ALSO READ: रांची: दुर्गा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अनिल कुमार झा का निधन
