सरायकेला : लकड़ी कटाई मामले में चांडिल वन विभाग पर ग्रामीणों ने लगाया आरोप, DFO ने कहा – टीम कर रही जांच

Saraikela : चांडिल वन क्षेत्र में वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है.ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग चुनिंदा लोगों...

सरायकेला

Saraikela : चांडिल वन क्षेत्र में वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है.ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग चुनिंदा लोगों पर कार्रवाई कर रहा है और कुछ लोगों को खुली छूट दे रखी है. मामला अवैध लकड़ी कटाई से संबंधित है. जहां ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई करती है, जबकि कुछ लोगों के खिलाफ चुप्पी साधे हुए है. चांडिल वन क्षेत्र के पदाधिकारियों ने डीएफओ के निर्देश पर बीते 10 जून को चांडिल वन क्षेत्र के अधीन चिरूगोड़ा गांव में श्यामचंद सिंह की लंबे समय से संचालित आरा मशीन को जब्त कर ली थी. आरोप है कि श्यामचंद सिंह अवैध रूप से लकड़ी कटाई का काम कर रहा था.लेकिन हैरानी की बात है कि चांडिल वन क्षेत्र कार्यालय से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर भालुकोचा गांव में सुफल कुम्हार की ओर से भी बड़े-बड़े आरा मशीन लगाकर धड़ल्ले से लकड़ी कटाई जारी है. उस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

स्थानीय लोगों ने लगाया आरोप – विभाग खोले आंख

स्थानीय लोगों ने कहा कि चिरूगोड़ा जो समानपुर पंचायत में पड़ता है, वहां जाकर कार्रवाई हो जाती है, लेकिन कार्यालय के पास ही भालुकोचा में सब कुछ चल रहा है और विभाग आंख बंद किए हुए है. चिरूगोड़ा के जिस व्यक्ति की मशीन जब्त हुई है. उसने भी सवाल उठाया कि सुफ़ल कुम्हार अवैध रूप से आरा मशीन चला रहा है. उस पर कार्रवाई क्यों नहीं होती.

चांडिल वन विभाग

हाथी-मानव संघर्ष और अवैध खनन पर भी उठे सवाल

ग्रामीणों ने वन विभाग पर अन्य मुद्दों को लेकर भी नाराजगी जताई. लोगों ने कहा कि वन विभाग अब तक हाथियों के पलायन का कोई ठोस समाधान नहीं कर पाया है. जंगल से हाथी गांवों में प्रवेश कर उपद्रव मचा रहे है. हाथी और मानव संघर्ष लगातार बढ़ रहा है. वन क्षेत्र से सटे इलाकों में एनओसी देकर अवैध पत्थर खनन और बालू भंडारण चल रहा है. डिटोनेटर से ब्लास्टिंग भी की जा रही है, लेकिन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा.

ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग निष्पक्ष कार्रवाई करें. सुफल कुम्हार की अवैध आरा मशीन को भी तुरंत जब्त किया जाए. साथ ही हाथी समस्या और अवैध खनन पर भी ठोस कदम उठाए जाएं. गरीब किसान को न नोटिस मिला न कोई सूचना और कारवाई की गयी.

DFO ने कहा की जायेगी जांच

चांडिल अनुमंडल मे अवैध आरा मशीन संचालन के मामले में डीएफओ DFO सवा आलम अंसारी ने जांच की बात कही है. वहीं ग्रामीणों के सवालों पर उन्होंने कहा कि सहमारी टीम चांडिल पहुंच चुकी है और जांच कर रही है. जांच के पश्चात कार्रवाई की जाएगी.

 

ALSO READ : रांची : ठगों ने बदला ट्रेंड…कहीं नकली पुलिस, तो कहीं फर्जी TTE बनकर कर रहे ठगी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *