Ranchi : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि यह दिन भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और मातृभूमि के प्रति सर्वोच्च समर्पण का अमर प्रतीक है.
वीर शहीदों और परिजनों को नमन
मुख्यमंत्री ने युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना और सम्मान प्रकट किया. उन्होंने कहा कि इन परिवारों का त्याग और धैर्य देश की ऐतिहासिक विजय में अमूल्य योगदान रहा है. जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता.
सैनिकों का अदम्य पराक्रम
देश की सीमाओं की रक्षा में सदैव तत्पर रहने वाले वीर सैनिकों और पूर्व सैनिकों को नमन करते हुए सीएम CM सोरेन ने कहा कि हमारे सैनिकों के पराक्रम और बलिदान ने देश की अस्मिता की रक्षा की है. उनका यह संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए साहस और कर्तव्यनिष्ठा का एक अमिट आदर्श बन गया है. कारगिल की यह विजय हर भारतीय के दिल में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाती है और हमें हमारे रक्षकों के कृत्यों पर सदैव गर्व महसूस कराती है.
ALSO READ : राज्य में पेपर लीक की जन्मदाता BJP, हेमंत सरकार कर रही कार्रवाई : बंधु तिर्की
