पलामू: सिद्धनाथ गेट के पास किराना दुकान के बाहर से दिन में बाइक चोरी, थाने में शिकायत दर्ज

Palamu: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में दिन के उजाले में एक बाइक चोरी की घटना सामने आई है. सिद्धनाथ गेट...

सिद्धनाथ गेट के पास किराना दुकान के बाहर से दिन में बाइक चोरी, थाने में शिकायत दर्ज

Palamu: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में दिन के उजाले में एक बाइक चोरी की घटना सामने आई है. सिद्धनाथ गेट के समीप स्थित एक किराना दुकान के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोर लेकर फरार हो गया.पीड़ित ने हुसैनाबाद थाना में लिखित आवेदन देकर बाइक की बरामदगी एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है. थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार, सबानो गांव निवासी राजीव कुमार सिंह 38 वर्ष पिता स्वर्गीय नरसिंह सिंह 27 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 1 बजे सिद्धनाथ गेट के पास एक किराना दुकान पर सामान खरीदने पहुंचे थे.उन्होंने अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस बाइक रजिस्ट्रेशन संख्या JH03U-5062 दुकान के बाहर खड़ी कर सामान खरीदने चले गए. सामान लेकर बाहर निकलने पर उन्होंने देखा कि उनकी बाइक वहां नहीं थी.

पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू की 

इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद वे हुसैनाबाद थाना पहुंचे और अज्ञात चोर के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा बाइक की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

ALSO READ : रांची हाई-प्रोफाइल अशोक नगर चोरी का मामला: 60 लाख के जेवरात के साथ एक और गिरफ्तार, अब तक करोड़ से अधिक का ज्वेलरी बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *