पलामू: बाबूलाल मरांडी ने ‘समरसता संकल्प अभियान’ की दी जानकारी, कहा- समाज को जोड़ने की है जरूरत

Palamu: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पलामू के मेदिनीनगर स्थित परिसदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा के ‘समरसता संकल्प अभियान’...

Babulal Marandi
Palamu: Babulal Marandi shares details of the 'Samrasta Sankalp Abhiyan'

Palamu: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पलामू के मेदिनीनगर स्थित परिसदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा के ‘समरसता संकल्प अभियान’ की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि समाज को तोड़ने और बांटने की कोशिशों के बीच सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर पूरे देश और झारखंड में चलाया जाएगा. यह अभियान आषाढ़ पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक चलेगा.

बाबूलाल मरांडी ने बताया…

बाबूलाल मरांडी ने बताया कि अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को संत रविदास महाराज की जन्मस्थली वाराणसी से होगी. वहां से कार्यकर्ता कलश लेकर झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों में जाएंगे. अभियान के तहत राज्यभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई लोग रहे मौजूद

उन्होंने कहा कि संत रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश देता है. लगभग 650 वर्ष पहले उन्होंने जो समानता और समरसता का विचार दिया था, वही आगे चलकर हमारे संविधान और सामाजिक व्यवस्था का आधार बना. उन्होंने कहा कि भारत में समानता और सामाजिक परिवर्तन का इतिहास बहुत पुराना है, इसलिए नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और संतों के विचारों से परिचित कराना जरूरी है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा विधायक आलोक चौरसिया, कुशवाहा शशिभूषण मेहता, जिलाध्यक्ष अमित तिवारी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ALSO READ: गिरिडीह में चोरों का आतंक, मोबाइल दुकान का ताला तोड़ की चोरी, पुलिस के सामने बड़ी चुनौती

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *