Lohardaga : कुड़ू प्रखंड में अल नीनो के प्रभाव के कारण इस बार मानसून कमजोर पड़ा है, जिससे धान की खेती बुरी तरह प्रभावित हो रही है. आषाढ़ समाप्त होने के बावजूद पर्याप्त बारिश नहीं होने से अब तक केवल करीब 25 प्रतिशत धान की रोपाई ही हो सकी है, जबकि अधिकांश खेत अब भी सूखे पड़े हैं.


