डूरंड कप 2026 : टूर्नामेंट से पहले पुलिस-प्रशासन अलर्ट, DC ने अधिकारियों को दिया निर्देश, कहा – जिम्मेदारी के साथ करें ड्यूटी

Ranchi : डूरंड कप 2026 के सुरक्षित और सफल आयोजन को लेकर रविवार को मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों...

डूरंड कप 2026

Ranchi : डूरंड कप 2026 के सुरक्षित और सफल आयोजन को लेकर रविवार को मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई. इसमें रांची के उपायुक्त DC मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी SSP राकेश रंजन ने सभी अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. उपायुक्त DC मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि डूरंड कप देश का बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट है और रांची को इसकी मेजबानी का मौका मिला है. इसलिए सभी अधिकारी अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से करें. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी तय समय से पहले अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचें और वहां की सभी तैयारियां जांच लें. अगर कहीं कोई दिक्कत हो तो तुरंत कंट्रोल रूम या वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दें.

अफवाह या विवाद पर तुरंत कार्रवाई हो

उन्होंने अधिकारियों को स्टेडियम के गेट, खिलाड़ियों के आने-जाने के रास्ते, वीआईपी VIP एरिया, पार्किंग और दर्शकों के बैठने की जगह पर खास नजर रखने को कहा. साथ ही भीड़ को संभालने, साफ-सफाई, पीने के पानी, शौचालय और लाइट जैसी सुविधाओं का भी ध्यान रखने का निर्देश दिया. उपायुक्त DC ने कहा कि स्टेडियम आने वाले सभी दर्शकों के साथ अच्छा और सहयोगपूर्ण व्यवहार किया जाए. किसी भी विवाद या अफवाह की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जाए.

संदिग्ध गतिविधि की जानकारी कंट्रोल रूम को दें

एसएसपी SSP राकेश रंजन ने कहा कि मैच के दौरान सुरक्षा सबसे अहम होगी. सभी पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी स्थल पर मौजूद रहें और बिना अनुमति वहां से न जाएं. उन्होंने कहा कि स्टेडियम में आने वाले हर दर्शक की जांच की जाए और किसी भी प्रतिबंधित सामान को अंदर न जाने दिया जाए. उन्होंने खिलाड़ियों, वीआईपी मेहमानों, ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम को देने को कहा.

ट्रैफिक प्लान, पार्किंग समेत अन्य विषयों पर हुई चर्चा

बैठक में अधिकारियों को स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्लान, पार्किंग, दर्शकों की आवाजाही और आपात स्थिति से निपटने की पूरी जानकारी दी गई. इस दौरान जिला प्रशासन, पुलिस और भारतीय सेना के अधिकारी भी मौजूद रहे.

 

ALSO READ : कारगिल विजय दिवस : CM हेमंत सोरेन ने वीर शहीदों को किया नमन, कहा – उनका त्याग और शौर्य देश के लिए अमिट आदर्श

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *