NewsWave Desk : पीएम PM-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरूआत साल 2024 में की गयी थी. देश भर में अब तक 26 लाख से ज्यादा घरों को इस योजना के तहत रोशन किया गया है. केंद्र सरकार अधिक से अधिक लोगों तक योजना को पहुंचाना चाहती है. जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें. योजना के तहत सौर उर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है. जहां लोगों को घरों की छत पर सोलर पैनल लगाना है. योजना से लोगों को भारी भरकम बिजली बिल से राहत मिलेगी. वहीं, ग्लोबल वार्मिंग के दौर में पर्यावरण को नुकसान भी नहीं पहुंचेगा.
कब हुई योजना की शुरुआत
साल 2024 में पीएम PM नरेंद्र मोदी ने योजना की शुरूआत की थी. जहां इस योजना के तहत साल 2027 तक 1 करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है. इस योजना के जरिए लाखों लोगों को भारी बिजली बिल से एक बड़ी राहत मिलेगी. एक बार निवेश करने के बाद दो दशक से ज्यादा समय तक जीरो इलेक्ट्रिसिटी बिल के साथ बिजली का भरपूर इस्तेमाल किया जा सकता है.
300 यूनिट मुफ्त बिजली
योजना के तहत लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली देने पर काम किया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ सोलर पैनल लगाने के बाद सरकार की तरफ से सब्सिडी भी दी जाती है. इतना ही नहीं, सरकार 0-150 यूनिट खपत के लिए 1-2 किलोवाट के सोलर पैनल इंस्टॉलेशन, 150-300 यूनिट बिजली की खपत के लिए 2-3 किलोवाट के पैनल पर 60-78 हजार तक सब्सिडी दे रही है.
कैसे करें आवेदन
मुफ्त बिजली योजना में आवेदन करना बेहद ही आसान है. जिसके लिए आपको सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर होमपेज पर अप्लाई फॉर रूफटॉप सोलर ऑप्शन को चुनना होगा. उसके बाद नए पेज पर राज्य-बिजली वितरण कंपनी को चुनकर अपना बिजली उपभोक्ता नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल डालकर लॉगइन कर लें. लॉगइन करने के बाद एक फॉर्म पर दिए गए दिशा-निर्देशों के तहत आरटीएस RTS पैनल अप्लाई कर आपको फीजिबिलिटी अप्रूवल मिल जाएगा. इसके बाद आप अपने डिसकॉम DISCOM के साथ रजिस्टर्ड वेंडर के जरिए अपने घरों की छत पर सोलर पैनल को लगवा सकेंगे.
ALSO READ : अवैध कोयला खनन पर CISF का शिकंजा: 7 दिन में 1,277 टन कोयला जब्त, 5 गिरफ्तार
