रांची पुलिस ने मोबाइल टावर चोरी गिरोह का किया खुलासा, 4 गिरफ्तार और 33 कांडों का हुआ खुलासा

Ranchi: रांची पुलिस ने मोबाइल टावर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह...

मोबाइल टावर चोरी गिरोह के साथ बरामद सामान
मोबाइल टावर चोरी गिरोह के साथ बरामद सामान

Ranchi: रांची पुलिस ने मोबाइल टावर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस गिरोह की गिरफ्तारी से रांची जिले के विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के कुल 33 मामलों का खुलासा हुआ है. गिरफ्तार आरोपियों में तौफिक अंसारी, अकमल अंसारी, मुबारक अंसारी और चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी गौरी कुमार शामिल हैं. गिरोह का मुख्य आरोपी तौफिक अंसारी था, जो संबंधित कंपनी में काम करने के कारण मोबाइल टावरों की सुरक्षा व्यवस्था और वहां लगे कीमती उपकरणों की सटीक जानकारी रखता था. वह अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था और चोरी किए गए सामान को गौरी कुमार नामक कबाड़ी को बेच देता था.

चोरी का सामान और वाहन बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किए गए कई कीमती सामान, रिंग-फीड और अन्य उपकरण बरामद किए हैं. इसके साथ ही चोरी की वारदातों में इस्तेमाल होने वाली एक चारपहिया गाड़ी भी जब्त की गई है. इस गिरोह के पकड़े जाने से रांची के चान्हो, पिठोरिया, कांके, नगड़ी, रातु, ओरमांझी, सिकिदिरी, अनगड़ा, बुढ़मू, मांडर, खलारी, इटकी, बेड़ो और लापुंग थाना क्षेत्रों में दर्ज कुल 33 चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है.

ALSO READ: रांची: पशु चोरी गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई, एक गिरफ्तार, स्कॉर्पियो और पांच मवेशी बरामद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *