Ranchi: जिले के नामकुम थाना क्षेत्र में आए दिन मवेशियों की हो रही चोरी मामले में पुलिस को सफलता मिली है. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राजाउल्लातु परताडीह में चोरी किए गए मवेशी को स्कॉर्पियो गाड़ी में लेकर जाते तबरेज अंसारी (पिता तस्लीम अंसारी काटमकुली पिठौरिया निवासी) को गिरफ्तार किया है. वहीं अन्य चोर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी (JH 13ऐ6737) और पांच मवेशी जब्त किए हैं.
पशु चोरी की सूचना मिलने पर की गई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई की रात करीब 1 बजे गुप्त सूचना मिली कि गिरोह के लोग राजाउल्लातु के आसपास एकत्रित होकर गोवंशीय पशु की चोरी कर रहे हैं. सूचना पर ग्रामीण SP के निर्देशन में टीम गठित की गई. गठित टीम द्वारा राजाउल्लातु के परताडीह टोला के पास सड़क किनारे काले रंग की स्कॉर्पियो में सात-आठ लोगों को मवेशी लादते देखा गया. इस दौरान गिरोह के लोग पुलिस को देखते ही स्कॉर्पियो और जानवर छोड़कर भागने लगे. हालांकि, पुलिस ने एक युवक को पकड़ने में सफल रही.
स्कॉर्पियो वाहन, पांच मवेशी और मोबाइल जब्त
पकड़ाए व्यक्ति ने अपना नाम तबरेज अंसारी (पिता स्वर्गीय तस्लीम अंसारी उर्फ लोहा अंसारी), काटमकुली, पिठौरिया निवासी बताया. कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि सभी लोग गिरोह बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों से मवेशी चोरी करते हैं. पकड़ाए व्यक्ति के साथ प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन, पांच मवेशी और मोबाइल जब्त किए गए हैं.
यह भी पढ़ें: बालूमाथ: स्कूल जाने के दौरान 14 वर्षीय छात्र लापता, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
