भारत-जिम्बाब्वे तीसरा टी-20 मैच: टीम इंडिया ने 35 रनों से दी मात, किया क्लीन स्वीप, वैभव सूर्यवंशी का कमाल

India vs Zimbabwe 3rd T20I: भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को तीसरे टी20 मैच में 35 रनों से हराया. भारत ने पहले बल्लेबाजी...

India vs Zimbabwe 3rd T20I: Team India beat Zimbabwe by 35 runs, clean sweep, Vaibhav Suryavanshi's amazing performance

India vs Zimbabwe 3rd T20I: भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को तीसरे टी20 मैच में 35 रनों से हराया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाए. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 157 रन ही बना सकी. भारत ने इस तरह जिम्बाब्वे को 3-0 से क्लीन स्वीप किया. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की यह पहली टी20 सीरीज जीत है. इससे पहले टीम इंडिया को उनकी कप्तानी में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही, लेकिन रेयान बर्ल ने दमदार प्रदर्शन किया और अर्धशतक लगाया. हालांकि, उनका अर्धशतक भी टीम को जीत नहीं दिला सका. बर्ल 43 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 54 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, वेस्ले माधेवेरे ने 28 और बेन करन ने 20 रन बनाए. भारत की ओर से मयंक यादव ने तीन विकेट लिए, जबकि यश ठाकुर को दो सफलता मिली. अशोक शर्मा और रवि बिश्नोई ने एक-एक विकेट लिया.

यह भी पढ़ें: डूरंड कप 2026: रांची में बचे मुकाबलों के टिकट वितरण का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां मिलेगा टिकट?

India vs Zimbabwe 3rd T20I: Team India beat Zimbabwe by 35 runs, clean sweep, Vaibhav Suryavanshi's amazing performance

वैभव सूर्यवंशी बने मैन ऑफ मैच और मैन ऑफ द सीरीज

तीसरे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 49 गेंद पर शानदार 81 रन बनाए. उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी आंका गया. वहीं सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के कारण उन्हें मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी मिला. ईशान किशन ने 29, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 जबकि रिंकू सिंह ने 25 रन की पारी खेली. तिलक वर्मा ने 11 रन जबकि अभिषेक शर्मा केवल 2 रन बना सके.

टीम इंडिया- 192-5 (20 ओवर)
जिम्बाब्वे- 157-7 (20 ओवर)

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *