यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर व्यापारिक जहाज में हमला, दो भारतीय लापता

NewsWave Desk : यूक्रेन समुद्री तट पर एक बार फिर से हमले की खबर सामने आयी है. इस हमले में दो भारतीय...

ओडेसा बंदरगाह

NewsWave Desk : यूक्रेन समुद्री तट पर एक बार फिर से हमले की खबर सामने आयी है. इस हमले में दो भारतीय लापता है. युक्रेन के कीव स्थित भारतीय दूतावास से मिली जानकारी के अनुसार ओडेसा बंदरगाह पर एक जहाज में हमला हुआ. जिसमें 4 भारतीय नागरिकों को ले जा रहे व्यापारिक जहाज पर हमला किया गया. भारतीय दूतावास के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, चालक दल के 2 सदस्य सुरक्षित है, जबकि बाकी 2 के बारे में जानकारी का अभी भी इंतजार है. दूतावास ने जानकारी दी कि जहाज में हमला शनिवार को किया गया. ओडेसा यूक्रेन के अहम ब्लैक सी बंदरगाहों में से एक है. जिस पर 2022 में रूस-यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद से कई बार हमले हुए हैं. भारतीय अधिकारियों ने कहा वे स्थिति पर नजर बनाये हुए है. कुछ दिनों पहले ही युक्रेन तट पर रूसी हमले से चार भारतीय नागरिकों की मौत हुई थी.

स्थानीय एजेंसियों के साथ संर्पक में है

युक्रेन स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने कहा कि वे लगातार युक्रेन सुरक्षा और जांच एजेंसियों से संपर्क बनाये हुए है. साथ ही स्थिति पर नजर बनाये हुए है. हाल ही में यूक्रेन तट के पास एक मालवाहक जहाज पर हुए हमले में 4 भारतीय नाविकों की मौत हो गई. जबकि 1 अन्य भारतीय गंभीर रूप से घायल हुआ. इस घटना के बाद भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को तलब कर इस हमले पर कड़ा विरोध दर्ज कराया था. विदेश मंत्रालय ने रूसी राजनयिक से साफ तौर पर कहा कि जिस तरह एक व्यापारी जहाज पर हमला हुआ और उसमें भारतीय नागरिकों की जान गई, वह पूरी तरह अस्वीकार्य है.

 

ALSO READ : PM-सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगाने पर मिलेगी सब्सिडी, 300 यूनिट फ्री बिजली भी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *