Chatra: पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन चतरा के तत्वावधान में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस शहीद केरोबिन तिग्गा के पैतृक गांव मरदनपुर में मनाया गया. इस दौरान ग्रामीणों ने “कारगिल दिवस अमर रहे”, “शहीद केरोबिन तिग्गा अमर रहे” और “भारत माता की जय” के नारों से गांव को गूंजा दिया.
प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद केरोबिन तिग्गा के भाई संतोष तिग्गा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की. इसके बाद पूर्व सैनिकों और ग्रामीणों ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी.
बलिदान को बताया देश का गौरव
मौके पर जिला सचिव महेश बाण्डो ने कहा कि देश के लिए शहीद होना सर्वोच्च बलिदान है. केरोबिन तिग्गा सिर्फ गांव और जिले ही नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं. उनके बलिदान पर सभी को गर्व है. कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और दर्जनों ग्रामीणों की मौजूदगी रही.
ALSO READ: बोकारो: DVC AMC-ARC मजदूर संगठन की पुरानी कमेटी भंग, अगले सप्ताह होगा नई कमेटी का गठन
