Koderma : जिले के सदर थाना क्षेत्र के झुमरी तालाब के समीप रविवार रात को बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान झुमरी निवासी 36 वर्षीय रंजीत कुमार यादव के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार बाइक ने रंजीत को टक्कर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया.
टक्कर मारने वाला युवक पुलिस की गिरफ्त में
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया. लेकिन निकलते – निकलते ही सदर अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. मिली जानकारी के अनुसार टक्कर मारने वाले बाइक सवार को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
ALSO READ : कोडरमा : गलत इंजेक्शन से युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
