Pakur: पाकुड़ कांग्रेस भवन में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों, BLA, पंचायत अध्यक्षों तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए.
मतदाताओं के गणना प्रपत्र समय पर जमा कराने की अपील
बैठक में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि SIR अभियान लोकतंत्र को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान है. उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की, कि वे अपने-अपने क्षेत्र में शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं के गणना प्रपत्र (Enumeration Form) समय पर BLO के पास जमा कराने में सहयोग करें. उन्होंने कहा कि फॉर्म जमा करने के लिए अब केवल दो-तीन दिन का समय बचा है, इसलिए सभी कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रहे. बैठक के दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं से SIR कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली.
यह भी पढ़ें: चतरा: पूर्व सैनिकों ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीद केरोबिन तिग्गा को दी श्रद्धांजलि
