Seraikela: मानवता और जनसेवा का उदाहरण पेश करते हुए भारतीय जनता पार्टी के सरायकेला-खरसावां जिला मंत्री पप्पू वर्मा ने आदरड़ीह गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने दुखी परिवारों का हालचाल जाना और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.
उप मुखिया हाकुम कुमार के परिवार से मिले पप्पू वर्मा
पप्पू वर्मा सबसे पहले उप मुखिया एवं भाजपा नीमडीह पश्चिम मंडल के उपाध्यक्ष हाकुम कुमार के आवास पहुंचे. कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में हाकुम कुमार के 5 वर्षीय नाती का असामयिक निधन हो गया था.इस दुखद घटना पर उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया और आर्थिक सहायता भी प्रदान की.
दिव्यांग बच्चों वाले परिवार का जाना हाल
इसके बाद भाजपा नेता पप्पू वर्मा स्वर्गीय विभूति रजक उर्फ लेड़ा के घर पहुंचे. बताया गया कि करीब एक वर्ष पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था और कुछ दिन पूर्व विभूति रजक का भी निधन हो गया. वर्तमान में उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री दिव्यांग हैं, जो कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजार रहे हैं. पप्पू वर्मा ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और मानवीय संवेदना के साथ सहयोग प्रदान किया.
‘राजनीति का अर्थ जनसेवा है’
इस मौके पर भाजपा नीमडीह पश्चिम मंडल अध्यक्ष जयंत कुमार रजक भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में पप्पू वर्मा का सहयोग और सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणादायक है.उन्होंने कहा कि राजनीति का वास्तविक उद्देश्य जनसेवा और मानवता की सेवा करना है. जरूरतमंद और पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना ही सच्ची सामाजिक जिम्मेदारी है.
जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े रहने का संकल्प
पप्पू वर्मा ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है. समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा प्रयास जारी रहेगा. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और पीड़ित परिवारों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.
ALSO READ: बोकारो: DVC AMC-ARC मजदूर संगठन की पुरानी कमेटी भंग, अगले सप्ताह होगा नई कमेटी का गठन
