Chaibasa: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 9 अगस्त को होने वाले विश्व आदिवासी दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर रविवार को ग्राम- जिंतुगाड़ा, टोला- दुरलीपी में बैठक की गई. बैठक जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु की उपस्थिति में व जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु की अध्यक्षता में की गई. इस बैठक में जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु ने कहा, कि “ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले सभी लोगों का ससम्मान स्वागत करना है और निर्धारित कार्यक्रम की रुपरेखा को कमिटी के सदस्यों द्वारा जिम्मेदारीपूर्वक निभाना है.
कार्यक्रम में किसी तरह की राजनीति पर नहीं होगी चर्चा
उन्होंने कहा कि आगामी 9 अगस्त को आदिवासी दिवस कार्यक्रम के लिए क्षेत्र के सभी मानकी-मुंडा, दिऊरी, डाकुआ, मुखिया, पंचायत प्रतिनिधिगण और समाज के प्रति समर्पित विशेष व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पंचायत अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों को दी गई है. कार्यक्रम में समय का खास ध्यान रखा जायेगा, हर हाल में दोपहर तीन बजे तक कार्यक्रम का समापन कर दिया जाएगा. वहीं कार्यक्रम में किसी तरह की राजनीति पर चर्चा नहीं होगी और न भाषण होगा. केवल आदिवासी दिवस पर आदिवासायों की परंपरागत वेशभूषा और रितिरिवाज तथा दस्तूर और पुर्वजों द्वारा दिए गए संस्कारों और नाच-गान पर फोकस रखा जायेगा.
बैठक में मुख्यरूप से बिपिन सिंकु, बिपिन लागुरी, सागर लागुरी, बिक्रम हेंब्रम, जितेंद्र पुर्ती मुखिया, जैनापूर्ती मुखिया, भोटा टोपो, अफताब अलम, बिजय गुप्ता, आशिष मोदक समेत सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: जामताड़ा: धनुकडीह मोड़ पर सड़क हादसा, कार-बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल
