बालूमाथ: स्कूल जाने के दौरान 14 वर्षीय छात्र लापता, परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

Latehar: बालूमाथ थाना क्षेत्र के चेताग पंचायत अंतर्गत पचफेड़ी गांव निवासी 14 वर्षीय छात्र आसवीन उरांव शनिवार से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता...

लापता छात्र आसवीन उरांव की तलाश जारी
लापता छात्र आसवीन उरांव की तलाश जारी

Latehar: बालूमाथ थाना क्षेत्र के चेताग पंचायत अंतर्गत पचफेड़ी गांव निवासी 14 वर्षीय छात्र आसवीन उरांव शनिवार से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है. मामले को लेकर परिजनों ने बालूमाथ थाना में लिखित आवेदन देकर बच्चे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है.

आवेदन के अनुसार, आसवीन उरांव, पिता सुरेन्द्र उरांव, लगभग 14 वर्ष का है और बेसिक स्कूल बुनियादी विद्यालय में कक्षा आठवीं का छात्र है. शनिवार, 25 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे वह पढ़ाई के लिए घर से निकला था. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा. परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों एवं संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका.

पुलिस से सकुशल बरामदगी की मांग

लापता छात्र के बड़े भाई आशीष तिग्गा ने बालूमाथ थाना में आवेदन देकर पुलिस से बच्चे की जल्द से जल्द खोजबीन कर सकुशल बरामद करने की मांग की है. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को आसवीन उरांव के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल बालूमाथ थाना या उसके परिजनों को सूचित करें.

ALSO READ: पूर्व CM बाबूलाल मरांडी के बयानों पर भड़का झारखंड पुलिस एसोसिएशन, कहा- ‘अनर्गल बयानों से गिर रहा बल का मनोबल’

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *