14 JPSC परीक्षा को लेकर दायर दोनों याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करेगा कोर्ट, अगली सुनवाई से पहले मेंशन की छूट

Ranchi: 14 JPSC की परीक्षा के बाद प्रिलिम्स एग्जाम रद्द करने की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में दो याचिकाए दायर की...

14th JPSC Prelims
14th JPSC Prelims matter reaches High Court

Ranchi: 14 JPSC की परीक्षा के बाद प्रिलिम्स एग्जाम रद्द करने की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में दो याचिकाए दायर की है. दोनों ही याचिकाओं पर हाईकोर्ट अब एक साथ सुनवाई करेगा. पहली याचिका JPSC के अभ्यर्थी राजेश प्रसाद की ओर से दाखिल की गई है और दूसरी याचिका JPSC की अभ्यर्थी बेबी कुमारी की ओर से दायर की गई है. हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाओं को एक साथ टैग करते हुए अगली सुनवाई के लिए 24 सितम्बर की तिथि निर्धारित की है. इसके साथ ही अदालत ने प्रार्थियो को यह छूट भी दी है कि अगली तारीख से पहले वह केस की जल्द सुनवाई के लिए अदालत के समक्ष केस को मेंशन भी कर सकते हैं.

JPSC को जवाब दाखिल करने का निर्देश 

इन दोनों ही मामले में JPSC की ओर से अधिवक्ता संजोय पिपरवाल पक्ष रख रहे हैं कोर्ट ने उन्हें जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. हाईकोर्ट की न्यायाधीश जस्टीस अनुभा रावत चौधरी की कोर्ट इस मामले की सुनवाई कर रहा है. प्रार्थी राजेश प्रसाद खुद इस केस में बहस कर रहे हैं और प्रार्थी बेबी कुमारी की ओर से अधिवक्ता सोनल तिवारी पक्ष रख रहे हैं

ALSO READ : झारखंड पुलिस: स्वीकृत 158 में से 15 पद खाली, IPS में प्रोन्नति की प्रक्रिया तेज, 12 अधिकारियों के रिकॉर्ड पर चल रहा है विचार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *