पलामू: गार्ड की हत्या को लेकर आक्रोश, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Palamu: बाईपास रोड स्थित JMP परिसर में सुरक्षा गार्ड विनोद पांडे की गोली मारकर की गई हत्या के बाद क्षेत्र में जनाक्रोश...

Palamu: Anger over guard's murder, villagers block road demanding arrest of criminals

Palamu: बाईपास रोड स्थित JMP परिसर में सुरक्षा गार्ड विनोद पांडे की गोली मारकर की गई हत्या के बाद क्षेत्र में जनाक्रोश फूट पड़ा. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस की ढीली कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए बाईपास रोड को पूरी तरह से जाम कर दिया और आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए. सड़क जाम होने के कारण बाईपास रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप्प हो गया. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पुलिस की गश्ती न के बराबर है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. प्रदर्शनकारी, परिजनों के लिए उचित मुआवजे और कातिलों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने की मांग करते रहे.

परिसर मालिक के आश्वासन पर बनी बात

मामले को बढ़ता देख JMP परिसर के मालिक और स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. वार्ता के दौरान JMP परिसर के मालिक ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल 1.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. इसके साथ ही मृतक गार्ड की वृद्ध माता के जीवन-यापन और दवाई के खर्च के लिए हर महीने 6,000 रुपये की पेंशन राशि देने का लिखित आश्वासन दिया.

यह भी पढ़ें: रांची: ‘ट्रेजरी घोटाले में अफसरों को बचाने का आरोप, सरकार कर रही लीपापोती’- प्रतुल शाहदेव

Palamu: Anger over guard's murder, villagers block road demanding arrest of criminals

पुलिस ने दिया जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

प्रशासनिक अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को आश्वस्त किया कि पुलिस की विशेष टीम आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही इस हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. ऑनर द्वारा दी गई राहत राशि और पुलिस प्रशासन के ठोस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त किया और सड़क जाम हटाया. फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और मामले की छानबीन जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *