सरायकेला स्कूल की हालत पर उठे सवाल, शिक्षिका बोली- मुझे टॉर्चर किया गया

Seraikela: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र स्थित रा० म० विद्यालय चौलीवासा में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर सवाल उठाने वाली विद्यालय प्रबंधन समिति...

सरायकेला
शिक्षिका से दुर्व्यवहार का आरोप

Seraikela: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र स्थित रा० म० विद्यालय चौलीवासा में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर सवाल उठाने वाली विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) सदस्य सह शिक्षिका रीना भुईयां ने प्रबंधन पर दुर्व्यवहार और मनमानी का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि बच्चों के हित में आवाज उठाने के कारण उन्हें पढ़ाने से रोक दिया गया.

6 महीने तक निशुल्क पढ़ाती रहीं रीना

विद्यालय में शिक्षकों की कमी को देखते हुए PTM बैठक में ग्रामीणों और SMC सदस्यों ने निशुल्क पढ़ाने की अनुमति देने का निर्णय लिया था. इसके बाद प्रधानाध्यापक के निर्देश पर रीना भुईयां ने करीब 6 महीने तक कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को बिना मानदेय पढ़ाया.उन्होंने कहा कि वह स्थानीय निवासी हैं और उनका बच्चा भी इसी स्कूल में पढ़ता है. शिक्षकों की कमी के कारण उन्होंने बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए सेवा भावना से पढ़ाना शुरू किया.

स्कूल में सुविधाओं की कमी

रीना और ग्रामीणों ने स्कूल में कई समस्याओं का आरोप लगाया है.

  • स्कूल परिसर में पानी की व्यवस्था नहीं है, बच्चे हाईवे पार कर पानी लाने जाते हैं.
  • शौचालय जर्जर स्थिति में है और सफाई की समस्या है.
  • स्कूल में चारदीवारी नहीं होने से बच्चों की सुरक्षा प्रभावित है.
  • बिजली और पंखे की व्यवस्था खराब है.
  • करीब 263 बच्चों के लिए पर्याप्त शिक्षक नहीं हैं.

सवाल उठाने पर पढ़ाने से रोका गया

रीना भुईयां का आरोप है कि गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूल खुलने पर उन्होंने इन समस्याओं को लेकर आवाज उठाई, जिसके बाद प्रभारी शिक्षक ने उन्हें क्लास लेने से मना कर दिया, उन्होंने कहा कि SMC सदस्य होने के नाते बच्चों की समस्याओं को उठाना उनका अधिकार है, लेकिन इसी वजह से उनके साथ गलत व्यवहार किया गया.

राकेश रंजन महतो ने किया निरीक्षण

विस्थापित अधिकार मंच फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश रंजन महतो ने स्कूल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि स्कूल में लगभग 300 बच्चे हैं, लेकिन शिक्षकों और बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है. उन्होंने BEO, जिला शिक्षा पदाधिकारी(DEO) और प्रशासन से स्कूल की समस्याओं का समाधान करने और रीना भुईयां को दोबारा पढ़ाने की अनुमति देने की मांग की.

ALSO READ: कोडरमा के गायक दीपक सिंह का नया ‘बोल बम भजन’ जल्द होगा रिलीज

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

रीना भुईयां ने कहा कि वह बच्चों के हित में काम कर रही थीं और इस मामले की शिकायत DC व जिला शिक्षा पदाधिकारी(DEO) से करेंगी. वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने भी स्कूल में जल्द से जल्द मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है.चांडिल BEEO ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *