Simdega: सड़क दुर्घटना पीड़ित को सरकार से मिली मुआवजा राशि हड़पने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने आरोपी मनोज भगत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि अलसंगा निवासी इलियास केरकेट्टा ने 14 अप्रैल 2025 को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. शिकायत में कहा गया था कि सड़क दुर्घटना के बाद सरकार की ओर से उन्हें ₹6 लाख 50 हजार का मुआवजा मिला था, जिसे मनोज भगत ने अपने कब्जे में लेकर हड़प लिया. जब पीड़ित ने अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपी ने न केवल पैसे लौटाने से इनकार किया, बल्कि जातिसूचक गालियां देते हुए धमकी भी दी.
न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया आरोपी
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की. अनुसंधान के दौरान साक्ष्यों के आधार पर आरोपी मनोज भगत को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी इससे पहले भी तीन अलग-अलग मामलों में लोगों की रकम हड़पने के आरोपों में संलिप्त रहा है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
ALSO READ : 23 साल पुराने मोरहाबादी भूमि विवाद में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, आदिवासी रैयत की जमीन बहाली का आदेश बरकरार
