Saraikela: समाहरणालय सभागार में DC नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और सेवाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में DDC रीना हांसदा, सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. नकुल चौधरी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे.
पात्र लाभुकों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
DC ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए. उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करने की बात कही.
आयुष्मान, टेलीमेडिसिन और मलेरिया नियंत्रण पर जोर
बैठक में आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक से अधिक लाभुकों का कार्ड बनाने और टेलीमेडिसिन सेवा को बेहतर करने का निर्देश दिया गया. वहीं मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे, दवा छिड़काव और जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया.
लापरवाही पर कार्रवाई, 15 अगस्त को होगा सम्मान
जून माह में शून्य कंसल्टेशन दर्ज करने वाले दो चिकित्सकों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया. कम कंसल्टेशन वाले चिकित्सकों और CHO को शोकॉज नोटिस जारी करने को कहा गया.
