हजारीबाग: गोरहर पुल पर बड़ा हादसा टला; जलते कंटेनर से चालक को पुलिस ने बचाया

Hazaribagh: जिले के गोरहर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरहर पुल के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया. तेज रफ्तार कंटेनर...

Hazaribagh
चलते कंटेनर में लगी आग, पुलिस ने चालक को सुरक्षित निकाला

Hazaribagh: जिले के गोरहर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरहर पुल के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया. तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिसके बाद वाहन के केबिन में भीषण आग लग गई. हादसे के दौरान चालक केबिन में फंस गया था, लेकिन पुलिस की तत्परता से उसकी जान बच गई.

टक्कर के बाद कंटेनर में लगी आग

जानकारी के अनुसार कंटेनर संख्या NL 10AF 9969 गोरहर पुल के समीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद देखते ही देखते केबिन आग की लपटों से घिर गया.

पुलिस ने चालक को सुरक्षित निकाला

घटना की सूचना मिलते ही गोरहर थाना प्रभारी रवि रंजन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए कंटेनर के केबिन का दरवाजा तोड़कर चालक को बाहर निकाला.

अस्पताल में चल रहा इलाज

हादसे में घायल चालक की पहचान महेश यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार चालक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.

समय पर कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

गोरहर थाना प्रभारी रवि रंजन कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी. कंटेनर में आग लगी थी और चालक अंदर फंसा हुआ था. समय रहते राहत और बचाव कार्य शुरू होने से एक बड़ा हादसा टल गया.

ALSO READ: सरायकेला: स्वास्थ्य योजनाओं की DC ने की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *