सिमडेगा में पुलिस को बंधक बनाने का मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Simdega: बांसजोर ओपी क्षेत्र के तरगा में विगत 20 अक्टूबर 2025 को ग्रामीणों ने पुलिस को बंधक बनाकर मारपीट की थी. पुलिस...

Simdega police hostage case: Police arrested and sent another accused

Simdega: बांसजोर ओपी क्षेत्र के तरगा में विगत 20 अक्टूबर 2025 को ग्रामीणों ने पुलिस को बंधक बनाकर मारपीट की थी. पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि 20 अक्टूबर 2025 को बांसजोर ओपी के तत्कालीन प्रभारी विनय कुमार को सूचना मिली थी कि तरगा स्थित मोगदा ढाबा में लूटपाट और मारपीट हुई है. सूचना के आलोक में ओपी प्रभारी विनय कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे तो दूर से उन्हें ढाबा पूरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दिया. वहां काफी भीड़ लगी हुई थी. ढाबा के मालिक सुखजिंदर सिंह और उनका स्टाफ घायल अवस्था में पड़े हुए थे. पुलिस जब बीच-बचाव कर घायल को अस्पताल ले जाने लगी तो भीड़ ने ओपी प्रभारी को बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट की. उनका पर्स और सरकारी मोबाइल लूट लिया. इसकी सूचना मिलने पर वरीय पुलिस अधिकारी सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. घटना के बाद 13 नामजद सहित 25 अज्ञातों के विरुद्ध मामला दर्ज दर्ज किया गया. मामले में 13 नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. इसी मामले में घाघी नायक नामक अभियुक्त गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फरार चल रहे अभियुक्त घाघी नायक को दबोच लिया.

यह भी पढ़ें: श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए बदलेगी Team India, श्रेयस अय्यर समेत 14 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *