गुमला: कोनबीर में लर्निंग लाइसेंस शिविर, 81 लोगों को मिला लाभ

Gumla: बसिया प्रखंड के कोनबीर पंचायत में झारखंड सरकार की पहल ‘परिवहन कार्यालय आपके द्वार’ के तहत लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन...

गुमला
कोनबीर में लर्निंग लाइसेंस शिविर

Gumla: बसिया प्रखंड के कोनबीर पंचायत में झारखंड सरकार की पहल ‘परिवहन कार्यालय आपके द्वार’ के तहत लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) सत्येन्द्र महतो के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे. शिविर में कुल 94 आवेदकों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी, जिसमें 81 अभ्यर्थी सफल होकर मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने में कामयाब रहे, वहीं 13 आवेदक परीक्षा में सफल नहीं हो सके.

सड़क सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

शिविर में लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई, DC दिलेश्वर महतो के संदेश के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें. अधिकारियों ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस में ब्लड ग्रुप की जानकारी आपात स्थिति में मददगार साबित हो सकती है, इसलिए लाइसेंस हमेशा साथ रखना चाहिए.

29 जुलाई को जारी में लगेगा अगला शिविर

लर्निंग लाइसेंस शिविर का अगला आयोजन बुधवार, 29 जुलाई 2026 को जारी के गोविन्दपुर पंचायत भवन में किया जाएगा. शिविर का लाभ लेने के लिए आवेदकों को पहले  sarathi.parivahan.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. साथ ही आधार कार्ड, उम्र प्रमाण पत्र, ब्लड ग्रुप रिपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रति लेकर पहुंचना होगा.शिविर में दस्तावेज जांच, फोटो, हस्ताक्षर और कंप्यूटर टेस्ट के बाद सफल अभ्यर्थियों को तुरंत लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराया जाएगा.

ALSO READ: बोकारो: कांग्रेस पार्टी के बोकारो जिला प्रवक्ता बने मनोज राय, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *