Newswave Desk: भारतीय क्रिकेट टीम अब टी20 और वनडे के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेगी. टीम इंडिया अगले महीने श्रीलंका दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा है, इसलिए भारत के लिए काफी अहम मानी जा रही है.
श्रेयस अय्यर समेत कई खिलाड़ी नहीं होंगे टीम का हिस्सा
टी20 और वनडे सीरीज खेलने वाले कई खिलाड़ी टेस्ट टीम में नजर नहीं आएंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रेयस अय्यर, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव और रिंकू सिंह समेत करीब 14 खिलाड़ी श्रीलंका दौरे की टेस्ट टीम से बाहर रह सकते हैं.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई 28 जुलाई को श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा कर सकती है. इस दौरे पर टीम की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में रहने की संभावना है.
कब होंगे दोनों टेस्ट मैच?
रिपोर्ट्स के अनुसार, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन, हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी फिट नहीं हैं. ऐसे में चयनकर्ता कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं. भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा और आखिरी टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के सिन्हालेस स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में होगा. श्रीलंका की स्पिन मददगार पिचों को देखते हुए भारतीय टीम में अतिरिक्त स्पिनरों को जगह मिल सकती है.
भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम
यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़ और सारांश जैन.
