पिठोरिया पुलिस ने लापता मासूम को सकुशल किया बरामद, परिजनों से कराया संपर्क

Ranchi: राजधानी रांची की पिठोरिया थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक लापता मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया. बच्ची की...

missing child
Pithoria police safely recovered a missing child and reunited them with their family

Ranchi: राजधानी रांची की पिठोरिया थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक लापता मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया. बच्ची की पहचान स्वाति केरकेट्टा के रूप में हुई है, जो इटकी थाना क्षेत्र के कुंदी गांव की रहने वाली है. उसके पिता का नाम बिरसा केरकेट्टा है.

जानकारी के अनुसार, पिठोरिया थाना पुलिस क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी. इसी दौरान पुलिस टीम की नजर एकांत में घूम रही मासूम बच्ची पर पड़ी. पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्ची को तत्काल अपनी सुरक्षा में लिया और उसे सुरक्षित थाने लाकर भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई.

इटकी थाना पुलिस की मदद

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची के पते का सत्यापन किया और इटकी थाना पुलिस की मदद से उसके परिजनों से संपर्क स्थापित कर लिया. परिजनों को बच्ची के सकुशल मिलने की सूचना दे दी गई है. पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्ची को उसके माता-पिता के सुपुर्द करेगी.

ALSO READ: धनबाद में ईडी का बड़ा एक्शन: कोयला और आउटसोर्सिंग कारोबारियों से जुड़े कई लोगों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, मचा हड़कंप

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *