चक्रधरपुर-चाईबासा मार्ग के पास संदिग्ध हालात में रेलकर्मी घायल, स्कूटी और ₹25 हजार नकद गायब

Chakradharpur: चक्रधरपुर-चाईबासा मार्ग पर कियाआड़पता गांव के पास एक संदिग्ध सड़क दुर्घटना में चक्रधरपुर रेल मंडल के कर्मचारी कृष्ण कुमार सिंह गंभीर...

Chakradharpur: चक्रधरपुर-चाईबासा मार्ग पर कियाआड़पता गांव के पास एक संदिग्ध सड़क दुर्घटना में चक्रधरपुर रेल मंडल के कर्मचारी कृष्ण कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद होश में आने पर पीड़ित रेलकर्मी ने जब अपना सामान देखा, तो उनके होश उड़ गए. मौके से उनकी स्कूटी, जेब में रखे 25 हजार रुपए नकद, बैग, हेलमेट और अन्य सामान गायब थे. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल रेलकर्मी को इलाज के लिए चक्रधरपुर स्थित रेल मंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है.

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, यह घटना चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. पीड़ित कर्मचारी कृष्ण कुमार सिंह हादसे के बाद कुछ देर के लिए बेहोश हो गए थे. होश आने पर उन्हें सामान गायब होने का अहसास हुआ. जिस तरह से स्कूटी समेत तमाम सामान मौके से गायब हैं, उससे दुर्घटना की आड़ में लूटपाट या चोरी की बलवती आशंका जताई जा रही है.

Read Also: धनबाद में ईडी की छापेमारी: कहीं सीढ़ी लगाकर घर में घुसी टीम तो कहीं झेलना पड़ा महिलाओं का हंगामा

पुलिस का रुख 

समाचार लिखे जाने तक मामले में आधिकारिक प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं हो सकी थी. वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि लिखित शिकायत प्राप्त होते ही मामले की हर पहलू से गहन जांच की जाएगी और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *