4 अगस्त को शिबू सोरेन की प्रतिमा का होगा अनावरण, JMM ने तैयारियों की समीक्षा

Chaibasa: झारखंड मुक्ति मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति की विशेष बैठक डोबरोसाई स्थित सनसाइन रेस्टोरेंट में जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम की अध्यक्षता...

JMM
Shibu Soren's statue to be unveiled on August 4, JMM reviews preparations

Chaibasa: झारखंड मुक्ति मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति की विशेष बैठक डोबरोसाई स्थित सनसाइन रेस्टोरेंट में जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में आगामी 4 अगस्त 2026 को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर चाईबासा-टाटा बाईपास चौक में उनकी आदमकद प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई.

साथ ही जिले की वर्तमान राजनीतिक स्थिति एवं संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई. बैठक में मझगांव में स्कूली बच्चों एवं अन्य लोगों के बीच हुई हालिया मारपीट की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से मिलकर आवश्यक कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया गया.

प्रतिनिधिमंडल ने कहा…

बैठक के बाद जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम के नेतृत्व में JMM का प्रतिनिधिमंडल अपर DC से मिला और जिले में सामाजिक समरसता एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि किसी भी अवसरवादी तत्व को ऐसी घटनाओं की आड़ में जिले का शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ने का अवसर नहीं मिलना चाहिए. साथ ही पुलिस प्रशासन से संवेदनशील मामलों में निष्पक्ष एवं कानूनसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की गई.

ALSO READ: चक्रधरपुर-चाईबासा मार्ग के पास संदिग्ध हालात में रेलकर्मी घायल, स्कूटी और ₹25 हजार नकद गायब

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *