धनबाद में ईडी की छापेमारी: कहीं सीढ़ी लगाकर घर में घुसी टीम तो कहीं झेलना पड़ा महिलाओं का हंगामा

Dhanbad: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार की सुबह धनबाद में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े करीब दो दर्जन से अधिक संदिग्धों के...

ED raids
ED raids in Dhanbad

Dhanbad: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार की सुबह धनबाद में अवैध कोयला कारोबार से जुड़े करीब दो दर्जन से अधिक संदिग्धों के ठिकानों पर एक साथ दबिश दी. सुबह-सुबह हुई इस अचानक कार्रवाई से पूरे इलाके के अवैध कोयला कारोबारियों और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया. कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को कई जगह भारी विरोध और अजीबोगरीब स्थितियों का सामना करना पड़ा.

सीढ़ी के सहारे घर में प्रवेश, तो कहीं भारी हंगामा

छापेमारी के दौरान ईडी की टीम को अलग-अलग ठिकानों पर अप्रत्याशित चुनौतियों का सामना करना पड़ा. मंगलवार सुबह जब ईडी की टीम कारोबारी रणजीत सिंह के घर पहुंची तो मुख्य द्वार न खुलने के कारण अधिकारियों को सीढ़ी लगाकर घर के अंदर प्रवेश करना पड़ा वहीं दूसरी ओर, हरेंद्र सिंह के आवास पर टीम के पहुँचते ही स्थानीय महिलाओं ने भारी हंगामा शुरू कर दिया और अधिकारियों को अंदर जाने से रोकने की कोशिश की.

ED raids
ED raids in Dhanbad

डिप्टी मेयर के भाई हरेंद्र चौहान के घर दबिश

ईडी की इस कार्रवाई में मुख्य रूप से धनबाद नगर निगम के डिप्टी मेयर अरुण चौहान के भाई और धनबाद महानगर झामुमो के उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान का नाम भी शामिल हैं. लोयाबाद के कनकनी स्थित हरेंद्र चौहान के आवास पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे ईडी की टीम पहुंची. अधिकारियों की टीम दो पश्चिम बंगाल और एक रांची नंबर की गाड़ियों से भारी पुलिस बल के साथ पहुंची.

समर्थकों का विरोध और ग्रामीणों की आशंका

छापेमारी की खबर फैलते ही सैकड़ों महिला और पुरुष समर्थक कनकनी स्थित आवास के बाहर जुट गए. बड़ी संख्या में जमा हुई महिलाओं ने घर के अंदर जाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया. स्थिति को संभालते हुए ईडी के अधिकारियों ने बीच-बचाव कर कुछ महिलाओं को घर के अंदर जाने की इजाजत दी. मौके पर मौजूद ग्रामीणों और समर्थकों ने आरोप लगाया कि ईडी के अधिकारी अपने साथ कई बैग लेकर अंदर गए हैं. उन्होंने यह आशंका जताई कि उनके नेता को किसी योजनाबद्ध तरीके से फंसाने की कोशिश की जा सकती है.

भारी हंगामा
भारी हंगामा

अधिकारियों ने साधी चुप्पी

घर के बाहर लगातार समर्थकों की नारेबाजी और गहमागहमी के बीच ईडी के अधिकारियों ने मीडियाकर्मियों से कोई भी जानकारी साझा करने से साफ इनकार कर दिया. फिलहाल सभी ठिकानों पर तलाशी और दस्तावेजों की जांच की कार्रवाई जारी है.

ALSO READ: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने मांगा प्रथम अनुपूरक बजट का ब्योरा, सभी विभागों से मांगी गई रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *