Bokaro: बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की मांग को लेकर DC कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन

Bokaro: जिले में भी छात्र एवं युवाओं का आंदोलन जोर पकड़ने लगा है. शिक्षित बेरोजगार युवाओं और युवतियां ने मंगलवार को जिला...

Protest
Bokaro: Protest outside the DC office demanding employment for the unemployed.

Bokaro: जिले में भी छात्र एवं युवाओं का आंदोलन जोर पकड़ने लगा है. शिक्षित बेरोजगार युवाओं और युवतियां ने मंगलवार को जिला मुख्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन करने अपनी मांगों को रखा. सैंकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं DC कार्यालय पहुंचकर मुख्य गेट पर नारेबाजी की. प्रदर्शन करते हुए मुख्य गेट पर ही धरने पर बैठ गए. छात्रों के आंदोलन में डुमरी MLA जयराम महतो पहुंचे. जहां उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी पर कहा कि जब सीटें रिक्त हैं. तो जल्द से जल्द बहाली प्रक्रिया में अपनाई जानी चाहिए. उन्होंने विधानसभा में भी मामले को उठाने की बात कही.

छात्र नेता युगदेव महथा ने कहा…

वहीं, छात्र नेता युगदेव महथा ने कहा कि बोकारो में होमगार्ड, चौकीदारों की बहाली नहीं हो रही है. हमलोगों ने कई बार DC व विधायक को मांग पत्र भी सौंपा. लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला. कहा कि बार खाली हाथ लौटना पड़ा, लेकिन आज हम लोग बिना निर्णय वापस नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा कि अब आर पार की लड़ाई शुरू हो गई है. अब तक यह आंदोलन था अब महा आंदोलन होगा.

ALSO READ: सरायकेला के आदित्यपुर में ड्रग्स सिंडिकेट पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: ताबड़तोड़ छापेमारी में भारी नकदी बरामद, माफियाओं में मची भगदड़

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *