सर्वर और ई-पॉस मशीन की खराबी से बाधित हो रही है राशन वितरण व्यवस्था, डीलरों व कार्डधारकों की बढ़ी मुश्किलें

Gumla: सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन वितरण व्यवस्था इन दिनों लगातार तकनीकी समस्याओं से प्रभावित हो रही है. सर्वर बार-बार...

Gumla: सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन वितरण व्यवस्था इन दिनों लगातार तकनीकी समस्याओं से प्रभावित हो रही है. सर्वर बार-बार डाउन होने और ई-पॉस मशीनों में आ रही खराबी के कारण जिले के कई राशन दुकानों पर समय पर खाद्यान्न वितरण नहीं हो पा रहा है. इसका सीधा असर हजारों कार्डधारकों पर पड़ रहा है, जिन्हें घंटों इंतजार करने के बाद भी कई बार बिना राशन लिए वापस लौटना पड़ता है. राशन डीलरों का कहना है कि सर्वर की धीमी गति और मशीनों के अचानक बंद हो जाने से प्रतिदिन वितरण कार्य बाधित हो रहा है. कई बार बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं होने से लाभुकों को बार-बार दुकान का चक्कर लगाना पड़ता है. इससे लाभुकों में नाराजगी बढ़ रही है, जिसका सामना डीलरों को करना पड़ता है, जबकि तकनीकी खामियों पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है.

समय पर वितरण नहीं होने से बढ़ा आर्थिक और मानसिक दबाव

डीलरों का कहना है कि लगातार आ रही इन समस्याओं के कारण उनका समय और श्रम दोनों प्रभावित हो रहे हैं. साथ ही वितरण कार्य समय पर पूरा नहीं होने से आर्थिक और मानसिक दबाव भी बढ़ रहा है. उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो राशन वितरण व्यवस्था और अधिक प्रभावित हो सकती है. डीलरों ने संबंधित विभाग से सर्वर व्यवस्था को मजबूत करने, खराब ई-पॉस मशीनों को शीघ्र बदलने तथा नेटवर्क और तकनीकी खामियों का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है. उनका कहना है कि समय रहते प्रभावी कदम उठाए जाने से न केवल राशन वितरण सुचारु होगा, बल्कि आम लोगों को भी अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलेगी.
Read Also: कानून-व्यवस्था पर बरसे पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, पुलिस व्यवस्था और सरकार पर साधा निशाना,इथेनॉल नीति पर केंद्र से भी मांगा व्हाइट पेपर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *