कोडरमा: 650वीं गुरु रविदास जयंती पर BJP चलाएगी समरसता संकल्प अभियान

Koderma: BJP जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने प्रेस वार्ता में बताया कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष...

कोडरमा
समरसता संकल्प अभियान

Koderma: BJP जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने प्रेस वार्ता में बताया कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में “समरसता संकल्प अभियान” चलाया जाएगा.

समानता और समरसता का संदेश

उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज संपूर्ण मानवता के महान संत थे. उनका “बेगमपुरा” दर्शन भेदभाव और ऊंच-नीच से मुक्त समाज की परिकल्पना करता है. उनके विचार आज भी सामाजिक न्याय और समानता के लिए प्रेरणास्रोत हैं.

अभियान के प्रमुख कार्यक्रम

29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर “समरसता दीप महोत्सव” आयोजित होगा. वहीं, वाराणसी स्थित गुरु रविदास जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी से भरे कलश देशभर में पहुंचाए जाएंगे. इसके अलावा 5 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक जालंधर से वाराणसी तक “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा” निकाली जाएगी.

ALSO READ: झारखंड में मॉनसून ने पकड़ी है रफ्तार, पश्चिमी सिंहभूम में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, पर राज्यभर में अब भी सामान्य से 26 फीसदी कम बारिश

जनभागीदारी का आह्वान

अनूप जोशी ने कहा कि यह अभियान सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और विकसित भारत के निर्माण को समर्पित होगा. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की. प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री नरेंद्र पाल, नगर मंडल अध्यक्ष संजय पासवान, नगर महामंत्री उत्तम कुमार, संदीप कुमार, अमर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *